मध्य प्रदेश

बाहरी लोगों द्वारा गांव में दहशत फैलाने का लगाया आरोप, दिया ज्ञापन

ग्राम वर्धा में दो पक्षों में विवाद का मामला
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम वर्धा के लोगों ने बाहरी लोगों द्वारा गांव में दहशत का माहौल फैलाने के विरोध में कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम एसडीओपी को सौंपा ज्ञापन एवं आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग ग्रामीणों के साथ जो पदाधिकारी द्वारा धमकाया गया उसका सीडी बनाकर सोपी गई।
सोमवार के दिन सिलवानी एसडीएम के नाम तहसीलदार रामजीलाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक के नाम सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी को वर्धा ग्राम के ग्रामीण जनों ने दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर बताया कि वर्धा गांव में विगत दिनों दो पक्षों के बीच लड़ाई झगड़ा हो गया था जिस पर पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। लेकिन एक पक्ष के बाहरी गुंडा मवालियों के द्वारा वर्धा गांव में गाली गलौज की जा रही है और प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति भी अनर्गल अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे वर्धा गांव में भय का माहौल व्याप्त है। और वर्धा गांव के लोगों को बाहरी व्यक्तियों के द्वारा मारने की धमकी दी जा रही है जिससे गांव में अशांति का वातावरण उत्पन्न हो गया है । वर्धा ग्राम के ग्रामीण जनों ने मांग की है की बाहरी असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए शीघ्र वैधानिक कार्यवाही करते हुए दंडित किया जावे।
ज्ञापन देने वालों में भैरव सिंह, सूरज कुशवाहा, अर्जुन, सुरेंद्र दुबे, संदीप रघु, अरविंद कुशवाहा, शिवदास अहि रवार, मुकेश रघु , पदम कुशवाहा, प्रकाश मेहरा, प्रदीप, रामेश्वर वर्धा ग्राम के बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button