मध्य प्रदेश

बिगड़ते ग्लोबल सिस्टम को सुधारने जनप्रतिनिधि, आम व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं-एस मुनियन

संस्कार बिहार कॉलोनी में सामूहिक पौध रोपण अभियान में हिस्सा लेने पहुंचे भाजपा पार्षद पद के 17 प्रत्याशी, सामूहिक फलदार छायादार पौधे रोपने में दिखाया उत्साह, मन्दिर के पुजारी पण्डित राजेन्द्र दुबे सोमवारा ने किया मंचसीन अथितियों का फूल बरसाकर स्वागत
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर शुक्रवार को दोपहर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए गए ग्रीन शहर क्लीन शहर सामूहिक पौध रोपण अभियान को व्यापक समर्थन मिला।रायसेन शहर की वार्ड 13 संस्कार बिहार मन्दिर परिसर में आयोजित सामूहिक पौध रोपण अभियान में शामिल हुए बीजेपी के नेताओं प्रत्याशियों का मंदिर के पुजारी पण्डित राजेन्द्र दुबे सोमवारा, कॉलोनाइजर सुनील चतुर्वेदी द्वारा फूल बरसाकर किया स्वागत।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की हैसियत से पूर्व जनपद पंचायत सांची के अध्यक्ष एस मुनियन उपस्थित हुए।जबकि विशेष के तौर पर सुरेंद्र भारद्वाज, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, भूपेंद्र वर्मा,विधायक प्रतिनिधि ब्रजेश चतुर्वेदी, जमना सेन, शैतान सिंह पवार आदि शामिल हुए।जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बीजेपी जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर, बंटी माहेश्वरी ने की।
कार्यक्रम का संचालन राकेश तोमर रम्मू भैया चन्द्रकृष्ण रघुवंशी ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एस मुनियन ने कहा कि धरती पर तेजी बिगड़ते हुए ग्लोबल सिस्टम को सुधारने के लिए पौधों को रोपना बेहद जरूर है।इसीलिए हरेक व्यक्ति जनप्रतिनिधियों को फलदार छायादार पौधे रोपकर उनकी परवरिश बच्चों के समान करना चाहिए।एमपी की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने निकाय चुनाव में ग्रीन शहर क्लीन सिटी मप्र अभियान को चलाने का संकल्प लिया है। धीरेंद्र सिंह कुशवाह बोले कि निकाय चुनाव का संकल्प पत्र की घोषणा की है।जिसमे विकास सड़कें, नालों का निर्माण ड्रेनेज सिस्टम को सुधारने शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। हमारे भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को मतदाता चुनकर नगर परिषद का गठन करें।विकास कार्यों के कराए जाने की हम सबकी निगाहें रहेंगी।
इस अवसर पर भाजपा नीति दीपक पण्ड्या, राजकुमारी मनोज शाक्या, सविता जमना सेन, मिली शिखा मनोज राठौर, परबीन बी अमीन खान चक्की, आरिफ खान, दीपेंद्र कुशवाह, पंकज कांकर, वर्षा लोधी कल्याण सिंह बैनी देवी भैया लाल कुशवाहा, देवेंद्र सिंह यादव, राजेश चौरसिया, कैलाश ठाकुर अखिलेश जिझौतिया, आदित्य चावला अंशुल शर्मा उपेंद्र पवार, अशोक सोनी नूतन कुशवाहा मनोज यादव,अशोक राठौर पवन शाक्या शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button