मध्य प्रदेश

स्कूल की बच्चो से भरी गाड़ी ने मारी बाइक सवार को टक्कर भोपाल रिफर

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। एक बार फिर बरेली नगर की स्कूलों के वाहन चालकों की लापरवाही आई सामने, शुक्रवार सुबह 11 बजे बरेली से अपने दो पहिया वाहन सुल्तानपुर खेड़ा तरफ जा रहें 22 वर्षीय लोकेश पिता बाबूलाल अहिरवार को सुल्तानपुर खेड़ा तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्वामी विवेकानंद मिडिल स्कूल की बच्चों से भरी चार पहिया वाहन, एमपी38 टीए 0721 मैजिक ने घोगरा नदी पुल पर मुक्ति धाम के सामने जोरदार टक्कर मारी, जिससे लोकेश अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया वही पर स्थानीय निवासियों ने लोकेश अहिरवार को खून से लथपथ देखा तो अपने ही वाहन से बरेली सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर लोकेश को भोपाल रिफर कर दिया।
बता दे कि विगत दिनों भी नगर के एक निजी स्कूल की बस चालक ने एनएच 45 पर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी थी जिससे ट्रैक्टर पलट गया था जिससे स्कूल के दो बच्चों सहित ट्रैक्टर चालक गंभीर रुप से घायल हो गए थे उन्हे भी भोपाल रिफर कर दिया था पूर्व में भी इसी तरह एक निजी स्कूल के वाहन चालक की लापरवाही से 8 वर्षीय बालक की मृत्यु हो गई थी जिस पर आज दिनांक तक ना तो कोई स्कूल संचालक और ना ही कोई वाहन चालक चेता। आए दिन प्रतिदिन स्कूल में लगी गाड़ियों के चालकों की लापरवाही से दुर्घटनाएं जारी है। जिसके बाद भी प्रशासन कुंभकरणी की नींद सोया हुआ है। क्योंकि स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों ने आज दिनांक तक कोई भी ऐसे ठोस कदम नहीं उठाये जिससे इस तरह से होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके। शायद प्रशासन कोई बड़ा हादसा होने के इंतजार में हाथ पे हाथ रख कर बैठा है। वही लोकेश के परिजनों ने बताया कि लोकेश अपने खेत जा रहा था वहीं से तेज रफ्तार स्वामी विवेकानंद स्कूल की गाड़ी ने लोकेश की बाइक को टक्कर मारी जिससे लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और डॉक्टर ने भोपाल रेफर कर दिया लोकेश के पैर में चार से पांच फैक्चर आए हैं डॉक्टरो ने ऑपरेशन का बोला है जिसमें एक लाख से डेढ़ लाख रुपए का खर्चा आ रहा हैं और आयुष्मान कार्ड भी नहीं लग रहा हम गरीब लोग हैं इतने रुपए कहां से लाएं हमने स्वामी विवेकानंद मिडिल स्कूल संचालक वीरेंद्र यादव से भी बात की लेकिन उन्होंने बोला कि आप रिपोर्ट करो मैं कुछ भी मदद नहीं कर सकता फिर हमने गाड़ी मालिक से बात की तो उसने भी कहा कि मेरी गाड़ी का भी नुकसान हुआ है तुम्हे जो करना है वो कर लो मुझे दोबारा फोन मत लगाना, लोकेश के परिजनों ने कहा की हमें ना ही कोई रिपोर्ट करनी है और ना ही कोई कार्रवाई चाहिए हम इतना चाहते हैं कि हमारा लड़का ठीक हो जाए।

Related Articles

Back to top button