कृषि

बिजली समस्या को लेकर किसान संघ ने सौंपा ज्ञापन, सीएम का पुतला जलाया

प्रदेश सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सिलवानी। सोमवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के बैनर तले नगर के बजरंग पर किसानों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया एवं मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान विधायक रामपाल सिंह के भाई रुद्रप्रताप सिंह का स्वर्गवास हो जाने पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
आयोजित आम सभा में किसान संघ के वक्ताओं ने प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान पर बरसे कहा की सीएम द्वारा किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है। ना बिजली दी जा रही न ही मूंग खरीदी की उसके किसानों का रुपया किसानी के खाते में डाला, ऐसी आपदा में किसान परेशान है पर मुख्यमंत्री घोषणा में लगे हुए है। वहीं आम सभा के बाद किसान संघ ने सिलवानी तहसीलदार डॉ. हर्ष विक्रम सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 12 घंटे बिजली पर्याप्त मात्रा में मिले एवं बोल्टेज दिया जाए, पावर हाउस पर बोल्टेज की क्षमता बढ़ाई जाए, धनगवा पर 5 केवी पर ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका उसे तत्काल रखवाए जाए।
समस्त मैदानी क्षेत्र में अटल ज्योति में भ्रष्टाचार हुआ हैं। उसकी जांच की जाए एवं गांव खेतों की अटल ज्योति अलग की जाए, कोराना काल में बिजली बिल नहीं दिए गए जो की बढ़ाकर दिए है उनको 70 प्रतिशत कम करके वसूली की जाए, कई वेयर हाउस पर मूंग खरीदी की गई है जहां आज तक किसान के पैसे नहीं आए है पूरे ब्याज सहित पैसे दिए जाए या किसान की मूंग वापिस की जाए।
गौवंश दर दर भटक रहा है अधिकारी उस को लेकर कठोर और निर्णायक कदम उठाए जिससे फसल बच सके किसानों की।
देवरी तहसीलदार द्वारा किसान की पत्नी को धमकाया गया तहसीलदार की एफआईआर की जाए। वहीं किसान संघ के द्वारा प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध जताया।
इस अवसर पर किसान संघ के प्रदेश पदाधिकारी मनमोहनसिंह, राष्ट्रीय मजदूर महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र रघुवंशी, देवेंद्र रघुवंशी, भरत पटेल, कृष्ण कुमार, भूपेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र, मल्लू चौधरी, रामसिंह रघु, परसराम, संजय रघु, मदनसिंह धीरजसिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button