क्राइम

बिना डिग्री के पैरवी पर रहा था, 15 केस की, पुलिस ने किया मामला दर्ज

अधिवक्ताओं ने न्यायालय में स्टिंग कर फर्जी वकील को पकड़ा,
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
इंदौर।
इंदौर शहर के जिला कोर्ट में वकीलों ने एक फर्जी वकील को पकड़ा है। खुद को वकील बताने वाला युवक ना किसी कॉलेज का छात्र है ना ही वकालत की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद भी 15 केस लड़ रहा था। अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में स्टिंग कर युवक को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया है।
इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र में मौजूद जिला न्यायालय में एक फर्जी वकील को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शिवम पिता रवि रघुवंशी कोर्ट में बगैर किसी वकालत की पढ़ाई किए केस में पैरवी कर रहा था। उसके पास कुल 15 केस है।
अधिवक्ता उज्जवल फणसे और अर्पित वर्मा ने युवक को संदेह होने पर उसका स्टिंग ऑपरेशन कर लिया। जब युवक से उसकी पहचान से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो उसने देने से आनाकानी करते हुए अकड़ दिखाई।
जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बार एसोसिएशन को मामले की जानकारी दी। जानकारी के बाद बड़ी संख्या में वकील थाने पहुंचे और फर्जी वकील के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज करा कर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन को भी बरामद किया है जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आरोपी फर्जी वकील बनकर 15 से अधिक केस की पैरवी कर रहा था। जानकारी संतोष सिंह यादव थाना प्रभारी इंदौर ने दी।

Related Articles

Back to top button