बिना दस्तावेज की बंदूक से सार्वजनिक स्थल पर किया हवाई फायर, बंदूक सहित आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । संपूर्ण जिले में अवैध हथियारों की तस्करी एवं खरीद-फरोख्त कर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार सिंह के निर्देशन में जिले भर में करवाई की जा रही है प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में भ्रमण करने एवं सदस्यों की चेकिंग करते समय जटाशंकर कॉलोनी दमोह में जैन मंदिर के पास एक व्यक्ति 12 बोर की दो नाली बंदूक लिए खड़ा था, जिसने हाथ में लिए हुई बंदूक से सार्वजनिक स्थल वाले स्थान पर हवाई फायर की। जो उस व्यक्ति को पुलिस की मदद से पकड़ा गया एवं नाम पता पहुंचने पर अपना नाम सत्यम पिता गणेश दुबे उम्र 24 वर्ष निवासी जटाशंकर कॉलोनी दमोह का बताया गया। बंदूक से संबंधित दस्तावेज पेश करने और दस्तावेज नहीं होना बताया गया आरोपी सत्यम दुबे का यह कृत्य विधि रूप वृद्धि होने से आरोपी सत्यम दुबे को मौके से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया। आरोपी पर मामला पंजीबद्ध भी किया गया। आरोपी से बंदूक और कारतूस का खाली खोखा भी जप्त किया यह पूरी कार्रवाई सीएसपी चार्ज संभाले डीएसपी भावना दांगी, आरक्षक योगेंद्र यादव, आरक्षक नरेंद्र पटेरिया, आरक्षक नवीन सहित कोतवाली पुलिस का विशेष योगदान रहा है।



