मध्य प्रदेश

ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

सिलवानी । नगर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था ब्रेनिएक्स पब्लिक स्कूल सिलवानी में बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक के पिताजी समाजसेवी वीरेंद्र कुमार नायक, वैभव नायक एवं स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र सिंह रघुवंशी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रचलित कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लेकर की गई।
इस कार्यक्रम में अनेकों रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलीं। नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में शामिल दर्शकों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में लगभग हर कक्षा के प्रत्येक बच्चे ने भाग लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण, कविता, देशभक्ति से प्रेरित गानों पर प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले क्रांतिकारी, देश की रक्षा करने वाले इंडियन आर्मी, इंडियन एयर फोर्स, इंडियन नेवी के जवानों को समर्पित आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्राचार्य गजेंद्र रघुवंशी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथि अभिभावक व बच्चों का आभार व्यक्त किया गया एवं सभी नागरिकों व बच्चों से अपील की कि देश का हर व्यक्ति अपना कार्य ईमानदारी से करें यही सच्ची देश सेवा होगी, प्राचार्य ने बच्चों को बताया कि अगर आज हम यहां सुरक्षित बैठे हैं तो इसका श्रेय उन भारतीय सैनिकों को जाता है जो दिन रात तपती धूप में और माइनस 20 डिग्री सेल्सियस में भी अपनी ड्यूटी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button