धार्मिकमध्य प्रदेश

श्रावण सोमवार पर कंप्यूटर बाबा पहुंचे नीलकंठ मंदिर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भगवान शिव की पूजा के लिए सावन सोमवार का पहला दिन विशेष माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की विशेष कृपा से जीवन सुख समृद्धि का आगमन होता है‌। साथ ही यह दिन भगवान शिव के साथ चंद्रमा से भी जुड़ा हुआ है। जिस के महत्व को लेकर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिव मंदिरों पर सुबह से ही भक्तों का जमावड़ा रहा।
भगवान श्री शिव के पावन पर्व श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर राष्ट्रीय संत कम्प्यूटर बाबा ने हरदौट स्थित नीलकंठेश्वर धाम पहुंचकर रुद्रमहाभिषेक कर समस्त देश व प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की मंगल कामनाएं की।
मान्यताओं के अनुसार सावन का पवित्र महीना भगवान महादेव को अति प्रिय है। साथ ही इस महीने में भगवान शिव की पूजा का विशेष प्रावधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर दान का भी विशेष महत्व है जिसको लेकर लोगों ने सफेद वस्त्र, दूध आदि का दान किया इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही चंद्र देव और भगवान शिव की भी कृपा मिलेगी,और जीवन में शुभता का आगमन होगा।

Related Articles

Back to top button