कृषिमध्य प्रदेश

किसानों के साथ धोखाधड़ी करके हजारों एकड़ का किया फर्जी रजिस्ट्रेशन, संगठन के कार्यकर्ताओ ने ज्ञापन सौपा


ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । भारतीय शक्ति चेतना पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभासिंह राजपूत एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजान सिंह ने दमोह कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि धान रजिस्ट्रेशन केंद्र सेवा सहकारी समिति तहसील जबेरा एवं तहसील तेंदूखेड़ा के पंजीयन केंद्रों द्वारा फर्जी किसानों के नाम पर हजारों एकड़ भूमि का फर्जी रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। जब यह बात संगठन के जिला अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह को पता चली तो उन्होंने किसानों से व्यक्तिगत संपर्क करके जानकारी एकत्रित की तो किसानों ने बताया कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है मेरी भूमि का रजिस्ट्रेशन किसने करा लिया तब जाकर कलेक्टर एवं जिला सेवा सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक दमोह जाकर इसकी शिकायत की गई कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। संगठन के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सुजानसिंह ने कहा कि फर्जी पंजीयन करने वाले ऑपरेटर समिति प्रबंधक प्रशासक एवं फर्जी किसानों पर एफआईआर दर्ज करते हुए उचित कार्यवाही की जाए अन्यथा भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा दमोह द्वारा उग्र आंदोलन कर धरना प्रदर्शन किया जावेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button