मध्य प्रदेशराजनीति
परसोत्तम कुशवाहा को दिल्ली से बुलावा
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । पूर्व पार्षद बूथ अध्यक्ष परसोत्तम कुशवाहा को केंद्रीय मंत्री विदिशा ससदीय क्षेत्र के सांसद शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्य प्रदेश शासन रामपाल सिंह ठाकुर की सहमति से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में दिल्ली कार्यक्रम में शामिल होने बुलाया गया है।
उन्हें दिल्ली बुलाए जाने की खुशी में नगर वासियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी है।
बधाई देने वालों में नगर मंडल अध्यक्ष कमल साहू, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, नपा उपाध्यक्ष सुदर्शन घोषी, कुशवाहा समाज के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा, पहलाद कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, कुशवाहा विकास मंच के अध्यक्ष विनोद कुशवाहा एवं नगर के सभी वरिष्ठ एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता शामिल है।



