क्राइम

दोहरा हत्याकांड : अभी तो चार बाकी हैं, अंत में लड़की को भी मार दूंगा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एमपी के जबलपुर हत्याकांड के मामले में नया खुलासा हुआ है। नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाने वाले 21 वर्षीय मुकुल सिंह ने अपनी छाती पर एक विशेष प्रकार का टैटू बनवा रखा है। इसमें टोटल पांच खोपड़ी बनी हुई है। जब उससे पूछा गया तो उसने बताया कि टोटल पांच हत्या करनी है। पहले हत्या लड़की के पिता की कर दी है। इसके बाद चार हत्याएं और करनी है। सबसे लास्ट में लड़की को भी मार डालूंगा।
एमपी के जबलपुर में स्थित रेलवे मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे के अधिकारी राजकुमार विश्वकर्मा और 8 साल के मासूम बच्चे की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए मुकुल सिंह ने कई बड़े खुलासे किए हैं। हत्याकांड से पहले उसके खिलाफ लड़की से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। बाद में लड़की अपने बयान से पलट गई। उसने पिता की जगह अपने बॉयफ्रेंड का साथ दिया। इसके कारण लड़के को जमानत मिल गई। अपनी गिरफ्तारी के लिए लड़का जिन लोगों को जिम्मेदार मानता है। उसने अपनी लाइफ में उन सब की हत्या का टारगेट बनाया था। भूल नहीं जाए इसलिए अपनी छाती पर पांच खोपड़ी वाला टैटू बनवाया।
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि पांच खोपड़ी यानी पांच हत्या। पहले हत्या लड़की के पिता की करनी थी, जो कर चुका है। दूसरी हत्या लड़की की मौसी की करेगा। जिस असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ने उसे गिरफ्तार किया था उसकी हत्या भी करेगा। चौथी हत्या कॉलोनी के सिक्योरिटी गार्ड की करेगा, क्योंकि उसी ने चुगली की थी और सबसे अंत में उसे लड़की को भी मार देगा, जिसके कारण उसे जेल में जाना पड़ा।
रेलवे अधीक्षक राजकुमार विश्वकर्मा और उनके 8 साल के मासूम बच्चे तनिष्क विश्वकर्मा की हत्या करने के बाद मुकुल सिंह लड़की को लेकर फरार हो गया था। फरारी के दौरान उसने लड़की के साथ लग्जरी लाइफ बिताई। हत्या करने के बाद लड़की अपने पिता का मोबाइल अपने साथ ले गई थी। मुकुल सिंह ने मृतक के मोबाइल के माध्यम से उनके बैंक अकाउंट से अपने बैंक अकाउंट में लाखों रुपए ट्रांसफर किए। लग्जरी होटल में रहा। जब पुलिस ने अमृत अधिकारी का बैंक अकाउंट फ्रीज किया, तब दोनों की हालत खराब हुई और अंत में दोनों पुलिस की पकड़ में आ गए।
लड़की की उम्र 17 साल है। वह मुगल सिंह के प्यार में इतनी पागल थी कि उसके साथ अपने पिता की हत्या का प्लान बनाया। हत्या के दौरान बॉयफ्रेंड का साथ दिया। जब वह हत्या करने आया तो हत्या से पहले दोनों ने फिजिकल रिलेशन बनाएं और हत्या की बात फिर से फिजिकल रिलेशन बनाएं। पुलिस से बचने के लिए फरार हुए तो दोनों में कोई डर नहीं था। कई होटलों में रुके, जब भी मौका मिलता दोनों फिजिकल रिलेशन बनाते थे। मुकुल सिंह ज्यादातर स्टार्ट टू एंड ट्रेन में यात्रा करता था। स्टार्ट टू एंड ट्रेन का मतलब होता है कि, जिस स्टेशन से प्रारंभ हो रही है इस स्टेशन पर आकर खत्म होती है। वह ट्रेन के टाइम से दो घंटे पहले ही स्टेशन पहुंच जाता था। खाली ट्रेन में मौका पाकर नाबालिग लड़की के साथ फिजिकल रिलेशन बनाता था। बस में सफर के दौरान मुकुल जंगल में ही उतर जाता था, यहां भी वह लड़की से फिजिकल रिलेशन बनाता था।

Related Articles

Back to top button