जन्मदिन पर तपोभूमि गंगाझिरिया पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का सचिव ने दिया संदेश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बीजाडोगरी़ पूर्व पदस्थ रहें सचिव महेंद्र राय जन्मदिन दिवस पर तपोभूमि गंगाझिरिया धाम मित्रों एवं ग्रामीण के साथ विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। पंचायत सचिव महेंद्र राय ने बताया कि पर्यावरण की गंभीर स्थिति एवं मानव जीवन को सुखी समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण का विशेष महत्व है। मानव सभ्यता का उदय तथा इसका आरंभ भी प्रकृति अर्थात वन वृक्ष ही रहें हैं प्राचीन से एक वृक्ष सौ वृक्ष के समान कहा जाता रहा है। यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती भविष्य में प्रदूषण रहित रहें तथा इस पर निवास करने वाला सुखी व स्वास्थ्य बना रहे तो हमें पेड़ पौधों की रक्षा तथा पौधारोपण करना अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर अमित समदरिया, चंद्रभान तिवारी, डोमन सिंह, भगवत सिंह लोधी, इमतर सिंह, राजकुमार सिंह, बलवान सिंह, राजाराम सिंह, टेक सिंह बसोरी सिंह आदि उपस्थित रहे।



