भगवान परशुराम की भव्य यात्रा, लक्ष्मण जानकी के सुसज्जित पात्रों की निकली शोभायात्रा

जय परशुराम के जयकारों से गूंजा पूरा गांधीग्राम
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गांधीग्राम बड़े हनुमान मंदिर भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धूमधाम से नगर में शोभा यात्रा का आयोजन ब्राम्हण समाज के कार्यकर्त्ताओ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी की महाआरती के साथ हुआ! पौराणिक प्रद्युम्न नारायण उर्फ मानू महाराज, विनोद पाण्डेय, अमित त्रिपाठी द्वारा वैदिक मंत्रोचार करते हुए भगवान परशुराम का पूजन अर्चन अभिषेक किया। भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बैंड बाजे गाजे के साथ हाथों में भगवान अस्त्र फरसा लिए हुए विशाल ध्वज पताकाएं हाथ में लिए हुए निकली । साथ ही रथ में रामभक्त हनुमान, राम लक्ष्मण सीता की सुसज्जित पात्रों की झांकीयों के साथ प्रारंभ होकर कूड़ा कंजई तिराहा, गांधीग्राम बस स्टैंड, गांधीग्राम साईं मंदिर होते हुए नगर भ्रमण किया गया! ढोल नगाड़े व नृत्य गीत के साथ आसपास के दर्जन भर गांवों के ब्राह्मण समाज के महिला, पुरुष, बच्चे आयोजन में शामिल हुए।
जगह जगह शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोग जयकारे लगाते हुए निकले । पूरा माहौल उत्साह व उमंग में डूबा रहा। राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों के साथ सामाजिक संगठन के लोगों ने भी शोभायात्रा का स्वागत आत्मीयता के साथ किया । उत्साह और उमंग के साथ निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा पर बिप्रकुल समाज गांधीग्राम के लोगों ने एक दूसरे को अक्षय तृतीया की बधाई दी और सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
रथ में भगवान परशुराम का पूजन, सम्मान. भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने सर्वप्रथम बघेल वेयर हाउस के सामने रथ में भगवान परशुराम के पात्रों का पूजन अर्चन किया और शोभा यात्रा में शामिल विप्रो का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया! इसी प्रकार बस स्टैंड गांधीग्राम मे सरपंच राधा विवेक चौरसिया, साईं मंदिर के संचालक मोहनलाल चौरसिया ने ब्राम्हणों का तिलक पुष्प वर्ष के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समीर दीक्षित अध्यक्ष ब्राम्हण महासभा म प्र, प्रांजल पाण्डेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंडित ज्वाला प्रसाद दुबे, सोनू कुररिया, संजय तिवारी सांई, राजेश त्रिपाठी की उपस्थित में शुभायोजन हुआ। यहां पर समीर दीक्षित अध्यक्ष ब्राम्हण महासभा म प्र का ब्राम्हण समाज का प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य सहयोगी के रुप में बिप्रकुल के समीर दीक्षित अध्यक्ष ब्राम्हण महासभा म प्र, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पंडित ज्वाला प्रसाद दुबे, संजय तिवारी, सोनू कुररिया, अंकित तिवारी सिहोरा, जनपद सदस्य अनीता राजेश त्रिपाठी, पौराणिक राघवेंद्र त्रिपाठी, पौराणिक, किशन त्रिपाठी, अरविंद पाण्डेय, बसंत तिवारी, सुधीश त्रिपाठी, उमेश शुक्ला, बंटू मिश्रा, मुन्ना त्रिपाठी, वासुदेव मिश्रा, विप्र समाज के संजय तिवारी द्वारा विभिन्न ग्रामों से आए हुए सामाजिक बंधुओं का मंच पर स्वागत किया गया।



