धार्मिकमध्य प्रदेश

भव्य घट यात्रा के साथ पंचकल्याणक महोत्सव शुरू, बड़ी संख्या में जुटे जैन समुदाय के लाेग

सुल्तानगंज दिगंबर जैन समाज द्वारा किया जा रहा है आयोजन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के सुल्तानगंज में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा श्री 1008 श्री मज्जिनेद्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव विश्व शांति महायज्ञ एवं गजरथ का भव्य आयोजन ब्रह्मलीन आचार्य विद्यासागर महाराज जी के परम शिष्य मुनि सुव्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में किया जा रहा है। शनिवार की सुबह जैन समुदाय द्वारा भव्य घट यात्रा के साथ श्रीजी की शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकली गई।
शोभायात्रा में जैन समुदाय के लोग लाल धोती, दुपट्टा और पीले वस्त्रों को धारण किए हुए थे।पुरुष, महिलाएं, युवक, युवतियां समेत छोटे-छोटे बच्चे धर्म ध्वजा लहराते हुए शामिल हुए।
शोभा यात्रा में सबसे आगे आयोजन के महापात्र, सौधर्म इंद्र, कुबेर, महायज्ञ नायक, हाथियों पर सवार होकर चल रहे थे वहीं उनके पीछे बग्गियों पर सवार होकर आयोजन के अन्य महापात्र चल रहे थें। बग्गियों के पीछे ढोल नगाड़े गाजें बाजों के साथ जैन समुदाय की महिलाएं अपने सिर पर घट लेकर पुरुष युवा युवतियां मंगल गीत गाते नचाते हुए चल रहे थें।
आपको बता देंगे की घट यात्रा नगर भ्रमण के बाद कार्यक्रम स्थल पर पंडाल के अंदर पहुंची जहां पर वैदी और पंडाल की शुद्धि करने के बाद डॉ जयकुमार जैन, अनिल जैन के परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ किया गया।पंचकल्याणक महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य संजय भैया मुरेना वाले हैं।

Related Articles

Back to top button