भाजपा प्रदेश में 200 सीट पार जीतने के लक्ष्य को करेगी साकार : अभय प्रताप सिंह यादव
साँची अजा सीट पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन श्रीराम परिसर में सम्पन्न
उत्साह से लबरेज हैं पार्टी नेता कार्यकर्ता दिलाएंगे भाजपा के प्रचंड बहुमतों से जीत :स्वास्थ्य मंत्री
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । साँची अजा सीट पर रविवार को पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन की वजह से खुशी से पूरी तरह से लबरेज है।इसीलिए हम बीजेपी नेताओं पार्टी कार्यकर्ता ओं की कड़ी मेहनत ईमानदारी लग्ननिष्ठा की बदौलत ही भाजपा मप्र में 200 सीट पार जीतने के लक्ष्य पर काम कर रही है।
यह बात भाजपा प्रदेश समन्वय समिति के सदस्य अभय प्रताप सिंह यादव ने रविवार को सागर रोड़ श्रीराम परिसर में साँची विस् क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य वक्ता की हैसियत से उपस्थित हुए। जबकि साँची सीट के भाजपा विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा, युवा नेता पर्व चौधरी, रौनक चौधरी, जिपं अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा, नरेंद्र सिंह कुशवाह, कन्हैया सूरमा, भूपेंद्र वर्मा, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, राजेन्द्र राज मीणा, दातार सिंह मीणा, वीर सिंह पटेल, विजय पटेल, नपाध्यक्ष सविता जमना सेन, जनपद पंचायत गैरतगंज के अध्यक्ष विजय पटेल, सरपंच कल्याण सिंह लोधी सांचेत, वीरेंद्र बघेल जिपं सदस्य उषा सोनू मीणा, राजेन्द्र बघेल, बीजेपी नगर मण्डल अध्यक्ष रायसेन आदित्य जीतू शर्मा, शुभम उपाध्याय, राजेन्द्र सिंह राठौर, दीपक पंड्या, मुकेश रघुवंशी, जनपद सदस्य मनीष चौकसे, ब्रजेश चतुर्वेदी आदि मंचासीन रहे।
उन्होंने आगे बीजेपी नेताओं पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा बूथ सबसे मजबूत होना चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं को विस चुनाव में जीतने के मंत्र भी दिए।अभय प्रताप सिंह यादव ने आगे कहा कि पूरे मध्यप्रदेश में रविवार को 230 विधानसभाओं में रविवार को पोलिंग मैनेजमेंट कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कराए गए हैं। यह बड़ी खुशी गौरव की बात है। साँची अजा विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में 327 पोलिंग बूथ प्रभारी मंडलों पन्ना प्रमुख समिति प्रमुखों ने हिस्सा लिया है। सम्मेलन में यह संकल्प लिया है कि आगामी मिशन2023 विस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को प्रचंड मतों से विजयीश्री दिलाएंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी 74 हजार से भी ज्यादा मतों के रिकार्ड ध्वस्त करते हुए चुनाव में वह एक लाख से भी ज्यादा वोटों से जीतेंगे।उन्होंने फिर दोहराते हुए कहा कि पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान मनोबल सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा।
विकास की कई सौगातें दे रही डबल इंजन की सरकारें…… स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी
प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने रविवार को जिला मुख्यालय पर श्रीराम परिसर में आयोजित पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि देश प्रदेश में सत्तारूढ़ डबल इंजन की सरकारें विकास की कई विकास संबंधी योजनाएं चला कर लोगों की भलाई के कार्य कर रही हैं। साँची के पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन से उनमें उत्साह का दोगुना संचार हुआ है।पूर्व जिपं अध्यक्ष भंवर लाल पटेल के इस्तीफे के सवाल के जबाव में कहा कि यह हमारी पार्टी की अंदरूनी मामला है हम इसे जल्द सुलझा लेंगे। वैसे भी भाजपा एक समंदर की तरह पार्टी बन चुकी है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मैं आज यहां साँची विस क्षेत्र पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में पधारे मुख्य वक्ता अभय प्रताप सिंह यादव नरेंद्र सिंह कुशवाह का आभारी हूं जिन्हें चुनाव प्रबन्ध समिति की जिम्मेदारी सौंपी है।भाजपा प्रांत व्यापी आव्हान पर इलेक्शन मोड पर आ चुकी है।इसीलिए हम साँची विधानसभा क्षेत्र में पन्ना प्रमुख सहित पन्ना समितियां बनाकर बूथ मैनेजमेंट की तैयारी कर चुकी है। चुनाव प्रचार हाईटेक तरीके से किया जाएगा। समूचे साँची विस क्षेत्र रायसेन, साँची, देवनगर, गैरतगंज में विकास की गंगा बह रही है।उन्होंने सड़क बिजली सिंचाई पानी की उपलब्धियों को गिनाया।
साँची विस पोलिंग बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ बीजेपी नेता नरेंद्र सिंह कुशवाह, पार्टी जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन राकेश तोमर, चंद्रकृष्ण रघुवंशी ने किया। अंत में आभार माना महामंत्री रामकुमार साहू ने।



