मध्य प्रदेश

सरस्वती शिशु मंदिर बांदकपुर के छात्रों ने सागर संभाग में मारी बाजी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता टूर्नामेंट विजय प्राप्त करने बाद सरस्वती शिशु मंदिर शिशु वर्ग के छात्रों ने सागर संभाग के केसली ग्राम में हुई संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में टड़ा की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के आचार्य कमल सिंह के नेतृत्व में गई टीम में भैया शरण जैन, सोम दुबे, तन्मय पाठक, गुंजन लोधी, कृष्णा पटेल, आदर्श लखेरा, वंश विश्वकर्मा खिलाड़ीयो ने अपने स्कूल का नाम रोशन किया इन खिलाड़ियों को विद्यालय के आचार्य अमृतलाल विश्वकर्मा ने अपनी कोचिंग में तैयार किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य लक्ष्मीप्रसाद गर्ग आचार्य परिवार से रामकुमार दुबे, ओमप्रकाश बिधोलिया, नन्हेभाई सेन, कमल सिंह ठाकुर, तीरथसिंह, जाहर सिंह, छोटे सिंग, आसाराम पटेल, विद्या भारती समिति के सदस्य पीयूष डबुल्या, अमित लखेरा, विवेक गुप्ता सहित समस्त शाला समिति एवं ग्राम वासियों ने जीत हासिल करने पर शुभकामनाएं बधाई दी।

Related Articles

Back to top button