भारतीय किसान संघ ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया
मूँग खरीदी के भुगतान पाने किसान दर दर भटक रहा
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । शुक्रवार को भारतीय किसान संघ मझौली द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिसमें किसानों को मिलने वाली बिजली भी समय पर नहीं दी जा रही जिससे किसानों की फसल सूखने की कगार पर है किसानों को डबल लॉक मझौली में होने के बाद भी खाद समय पर नहीं मिल रही है। किसान संघ के पदाधिकारी का कहना है कि शासन द्वारा खाद जरूर आती है लेकिन बड़े व्यापारियों को ब्लैक में ज्यादा पैसों देकर दे दिया जाता है। जिससे किसान दर-दर भटक रहा, मूँग का भुगतान किसानों का जल्द से जल्द किया जाय दो माह से मूँग का भुगतान नहीं हुआ खरीदी प्रभारी की लापरवाही से किसान दर दर भटक रहा, कोई शासन प्रशासन सुनने तैयार नहीं और ना ही जन प्रतिनिधि, किसानों का कहना है कि यदि भुगतान जल्द नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जायेगा ।
इस अवसर पर किसान संघ के रंजीत पटेल, वीरेंद्र पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, हर्षित राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।



