4 चार किलो का ट्यूमर, लम्बे समय से परेशान थीं गाय, पशु चिकित्सा एंबुलेंस बनी संजीवनी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर /सिहोरा । जबलपुर जिले के सिहोरा नगर में इन दिनों पशु चिकित्सको में उनके इलाज के द्वारा पशुओं के लिए हर संभव मदद करते नजर आ जाते हैं । चाहें ही वह लावारिश पशु क्यो न हो, ऐसा ही एक मामला में एक लावारिस गाय की सूचना नगर के गौ रक्षकों द्वारा पशु एम्बुलेंस 1962 को दी गई जिसके बाद वहां पर विभाग का स्टाफ पहुंचा। गाय के टैग के माध्यम से पशु मालिक तक संपर्क किये जिसके बाद गाय मालिक ने बताया कि वह इलाज कराने में असमर्थ है क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। जिसके बाद पशु चिकित्सको ने महज डेढ़ सौ रुपये में गाय का ऑपरेशन कर ट्यूमर निकाला। ट्यूमर से परेशान गाय का सफल परीक्षण के साथ अलग किया गया अब गाय पूर्ण स्वस्थ है। इस आपरेशन के बाद पशु मालिक के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
ब्लाक प्रमुख ने बताया कि सिहोरा के पशु चिकित्सा विभाग की एम्बुलेंस को कुछ युवकों ने फोन पर गाय के गले मे बड़ा ट्यूमर होने की सूचना दी जो संभवत बहुत तकलीफदेह थी। जिसकी सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा विकासखण्ड अधिकारी नीता मनोचा के मार्गदर्शन पर पशु एम्बुलेंस में पदस्थ डॉ. गौरव तिवारी, अपने स्टाफ शिवम गर्ग, सत्यम तंतुवाय के साथ मौके पर सड़क किनारे पहुंच कर टैग से पशु मालिक की जानकारी ली और गाय को घर पहुंचने के बाद उसका सफल आपरेशन किया गया। गाय का ट्यूमर करीब चार किलो का था ।जो गाय के गले मे लटक रहा था । जिससे गाय बहुत तकलीफ में थी। गाय के आपरेशन करने में लगभग 2 घण्टे का समय लगा। उसके बाद पशु मालिक संतलाल चौधरी निवासी गांधी वार्ड सिहोरा बेहद खुश नजर आए। गाय अब पूर्णतः स्वथ्य है। और पशु चिकित्सा विभाग की सजगता से गाय को नया जीवन दिया गया।



