भारी बारिश के कहर के बीच नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप लोधी एवं सीएमओ, एसडीएम बने मसीहा
रिपोर्टर : आकाश गोहिल
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में लगातार 48 घंटे से हो रही बारिश के कारण नगर बेगमगंज में बाढ़ जैसे हालात हो गए बेगमगंज में नाले के कारण लगभग बस स्टैंड एवं निचले कॉलोनियों में अन्य जगहों पर पानी भर गया जिसमें काफी दिक्कत परेशानी का सामना लोगों को उठाना पड़ रहा है । वही नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, एसडीम अभिषेक चौरसिया, सीएमओ धीरज शर्मा हरसंभव पीड़ितों की मदद कर रहे हैं एवं लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रहे हैं । जिससे किसी भी जान माल की हानि ना हो सके। नगर पालिका अध्यक्ष अपने परिषद के साथ अधिकारी कर्मचारियों के साथ नगर बेगमगंज की निरीक्षण किया, जहां पर पानी भरा हुआ था कई घर बरसात के कारण ढह गए थे उनको रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पहुंचाया और उनकी खाने की रहने की व्यवस्था भी कराई गई। वही नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी का कहना है कि क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निर्देशानुसार लोगों को रहने एवं खाने की व्यवस्था की है और अन्य सुविधाएं भी उन तक पहुंचाई जा रही हैं वही अध्यक्ष का कहना है कि हम बराबर वरिष्ठ अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक के संपर्क में हैं शहर की जनता को हम हर संभव मदद पहुंचाएंगे।



