नमन चौरसिया भाजपा में शामिल, फूल माला पहनाकर किया स्वागत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कांग्रेश पार्टी के युवा कार्यकर्ता नमन चौरसिया ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। ढीमरखेड़ा भा जा पा मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया ने नमन चौरसिया का फूल माला पहनाकर, मुंह मीठा कराकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह ने नमन चौरसिया को भाजपा में शामिल होने की बधाई देते हुए कहा कि आप पूरी निष्ठा के साथ पार्टी हित में कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का कार्य करें एवं आमजन की समस्याओं के लिए तत्परता के साथ निराकरण कराएं l सदस्यता ग्रहण के दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, पूर्व विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र अरोरा, मंडल अध्यक्ष गोविन्द प्रताप सिंह, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, मंडल महामंत्री जयपाल सिंह, मीडिया प्रभारी अंकित झारिया, धर्मेंद्र हल्दकार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपास्थित रहे l



