मध्य प्रदेश

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा शासकीय स्कूल हुआ घटिया निर्माण

रिपोर्टर : रामभरोस विश्वकर्मा
मंडीदीप । प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान शिक्षा व्यवस्था और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। भारी-भरकम बजट शिक्षा सहित स्कूलों के निर्माण को लेकर खर्च होता है। पर गुणवत्ता ही निर्माण से खर्च किया पैसा फिजूल खर्च होता दिखाई नजर आता है ऐसा ही एक मामला ओबैदुल्लागंज ब्लाक के अंतर्गत आने वाले मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 मुंडला में दिखाई नजर आया जहां पर लगभग 950000 की लागत से बना स्कूल भवन जगह जगह जर्जर दिखाई नजर आ रहा है दीवारों में दरारें चल गई है। पुरानी प्लिंथ पर ही नए भवन का निर्माण कर दिया गया वही पास ही बनी बाउंड्री वाल जगह-जगह से टूटती दिखाई नजर आ रही है इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं। कि कुछ दिनों पहले बने भवन का कुछ सालो में यह हाल हो गया है। भविष्य में इस बिल्डिंग का क्या हाल होगा बाउंड्री वाल का प्लास्टर अधूरा पड़ा है। वही प्लास्टर के लिए बनाए गए होल मैं भी प्लास्टर नहीं किया गया इससे आप इनकी लापरवाही का अंदाजा लगा सकते हैं। कि निर्माण कार्य को देखने वाले जिम्मेदार अधिकारियों ने ठेकेदार को खुली छूट दे रखी थी। जिसके कारण लाखों की लागत से बनने वाला भवन आज जर्जर दिखाई नजर आता है। अब देखना होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद जिम्मेदार अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं।
इस संबंध में सुधीर उपाध्याय
सीएमओ मंडीदीप नगर पालिका का कहना है कि आपके द्वारा जानकारी दी गई है कि मुडला स्कूल का घटिया निर्माण किया गया इंजीनियर से जांच कराई जाएगी यदि ठेकेदार ने घटिया निर्माण किया है तो नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी ।
अनूप शर्मा, इंजीनियर मंडीदीप नगर पालिका का कहना है कि ठेकेदार का अभी पूरा पेमेंट नहीं हुआ है यदि ठेकेदार ने लापरवाही बढ़ती है फाइनल पेमेंट में जो पेमेंट बचा हुआ है उस पेमेंट से घटिया निर्माण को सुधारा जाएगा।
आदिल खान ठेकेदार का कहना है कि मेरे द्वारा स्कूल का ठेका लिया गया था पर मैंने पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर दाहोद के मुजीब खान को ठेका दे दिया गया था उनके द्वारा ही निर्माण किया गया है।

Related Articles

Back to top button