मध्य प्रदेश

गोर्वधन पूजा के साथ मनाया गया, दीप उत्सवों पर्व, स्वदेशी अपनाओ घर घर दीप जलाओ 

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिले में विगत कई वर्षो से गौमाता सेवा व समाज सेवा में अपना योगदान करने वाली गौरक्षा कमांडो फोर्स की जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास ने अनुकरणीय पहल की शुरुआत कर गरीब परिवार के बच्चों व समाज सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देने में नाम चर्चा में हमेशा ही रहा हैं । आज गौ सेवा में हमेशा तत्पर रहने वाली अमिता श्रीवास ने दीपावली के अवसर पर विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करते हुए स्वदेशी अपनाओ व वस्तुओं के उपयोग हेतु जन जागरूकता के लिए देसी गाय के देसी गोबर से बनी हुई वस्तुओं का निर्माण कर गौ माता के महत्व को ही नहीं भारत देश में स्वदेशी अभियान को लेकर भी पहल की  शुरुआत की है। मीडिया को जानकारी में गौ सेवाक कार्यकर्ता अमिता श्रीवास ने बताया कि मेरे द्वारा घर पर ही गोबर से बनी वस्तुओं का निर्माण किया गया है जिसमें दिए, तोरण, लक्ष्मी जी की चरण पादुका , सजावट सामग्री मूर्तियां सहित हवन सामग्री, धूप बत्ती, हवन कप, हवन संविदा लकड़ी। इत्यादि का निर्माण कर लोगों को बताते हुए स्वदेशी अभियान के अंतर्गत गौ माताओं को रोजगार से भी जोड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही अमिता श्रीवास ने कहा इस तरह से भारत की आर्थिक स्थिति में और भी सुधार होगा और रोजगार के साधन भी बढ़ेंगे चले जायेगें । सेन समाज विकास संगठन युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष और गौ रक्षा कमांडो फोर्स के जिला अध्यक्ष अमिता श्रीवास द्वारा गौ संवर्धन गौ संरक्षण और गोवंश के बचाव पर उनकी टीम का निरंतर कार्य कर रही है साथ ही लोगों को जागरूक अभियान का हिस्सा भी बनते चली आ रही हैं । 

Related Articles

Back to top button