मध्य प्रदेश

मछली पालन के लिए दी गई तलैया, आड़ में किया जमीन पर अतिक्रमण, प्रशासन मौन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा भारत सरकार द्वारा विकास एवम रोजगार को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है।दुनिया के साथ साथ कदम मिलाकर चलना भारत सरकार के लिये अतिआवश्यक होता है और देश की जनता के लिए रोजगार देने के लिये भी बचन बद्ध है।इसलिये सरकार विकास के साथ रोजगार का सामंजस्य बनाए रखती है। तेन्दूखेड़ा मुख्यलय से 20 किलोमीटर वन परिक्षेत्र तेजगढ़ की वीट तेजगढ़ में यह देखने मे आया है कि इस वीट के अंतर्गत तेजगढ़ हाई स्कूल के पास बनी दो तलेयो को वन विभाग द्वारा बनाया गया था। और जिसे ग्राम वन समिति पटेरिया के द्वारा लोगो को मछली पालन करने के लिये पट्टे पर दे दिया था। मगर जिंन्हे पट्टे पर तलेयो को दिया गया था उन लोगो ने वन भूमि पर कब्जा करके वहा पर खेती करने लगे और वहां से अब हटने का नाम नही ले रहे हैं।करीब 7 से 8 एकड़ में जमीन पर कब्जा करके साल की दोनों फसल काट रहे हैं। यह अतिक्रमण विभागे के कर्मचारियों से मिलीभगत से होना दिखाई दे रहा है। जब बीट गार्ड बिनोद जैन से बात की तो उन्होंने बताया कि उन लोगो ने कोई जमीन पर किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण नही किया गया और वह जमीन राजस्व विभाग की है। और उन लोगो ने तलेयो के पैसे भी दिये हैं जो दमोह कर्यालय में जमा करवा देंगे।
वही उप वनमदल अधिकारी रेखा पटेल ने बताया कि वहाँ पर मैने डिप्टी को भेजकर पता किया है तो पाया गया है कि जिन लोगो ने अतिक्रमण किया गया है उसको शाम तक हटवा लिया जाएगा।और हमारे द्वारा किसी को तलैया नही दी गयी है मछली पालन के लिए।

Related Articles

Back to top button