मध्य प्रदेश

पथरिया में 7 एवं तेन्दूखेड़ा में 9 जुलाई को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल एवं संस्कृति पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी की मंशानुसार जिले की जनपद पंचायत पथरिया में 7 जुलाई 24 को तथा जनपद पंचायत तेन्दूखेड़ा में 9 जुलाई 24 को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग अर्पित वर्मा ने जनपद पंचायत पथरिया एवं तेन्दूखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों से कहा है, निर्धारित तिथियों में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन कराने स्थल चयन कर जानकारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय को दी जाये।
उन्होंने कहा आयोजन में योजना के नियमों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखते हुये आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अनियमितता, आयोजन में सम्मिलित होने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ सम्मानीय व्यक्तियों को निकाय स्तरीय आयोजन में सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाये।

Related Articles

Back to top button