क्राइम

मवेशी को बचाने के चक्कर में बोलेरो पलटी, पांच घायल

रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सियरमऊ । सागर रायसेन की सीमा से लगे हुए सियरमऊ के पास बोलेरो कार मवेशी को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क से लगकर खेत में तीन पलटी खाते हुए पलट गई।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को सियरमऊ टडा मार्ग पर सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम महका के पास बोलेरो क्रमांक एमपी 38 9317 सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी को बचाने अनियंत्रित होकर रोड से नीचे खेत में पलट गई । बताया जाता है कि वाहन में 5 लोग सवार थे । मौके पर मौजूद सहायक सचिव राजाबाबू यादव ने मानवता दिखाते हुए कार से घायलों को बाहर निकाला ।

Related Articles

Back to top button