मध्य प्रदेश

MP Board: परीक्षा 10 वीं – 12 वीं का परीक्षा कार्यक्रम घोषित : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जल्दी परीक्षा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
भोपाल । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने साल 2024 में होने वाली हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेण्डरी (12वीं) की वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं की टाइम टेबल जारी कर दिया है । माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से जारी किए गए टाइम टेबल के मुताबिक, हाईस्कूल (10वीं) की परीक्षाएं 5 फरवरी से और हायर सेकेण्डरी (12वीं) की परीक्षाएं 6 फरवरी से शुरू होंगी।
एमपी बोर्ड की परीक्षाएं पिछली सालों की तुलना में इस बार एक महीने पहले हो जाएंगी. एमपी माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी किया गया है. इसके मुताबिक, इस बार परीक्षाएं फरवरी महीने में आयोजित होंगी. एमपी बोर्ड ने इसके पीछे की वजह विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव बताई है. दरअसल चुनाव के दौरान शिक्षकों की ड्यूटी रहती हैं और स्कूलों को भी चुनाव में पोलिंग बूथ बनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button