धार्मिक

महामंडल विधान धूमधाम से मनाया जा रहा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । श्री 1008 कल्पद्रुम महामंडल विधान महाराज 108 उपशांत सागर और छुलक 105 उपकार सागर के सानिध्य में बड़े ही धूमधाम से सकल दिगंबर जैन समाज मंदिर में मनाया जा रहा है । जिसमें सुबह अभिषेक और शांति धारा महाराज श्री के सानिध्य में होती है। जिसमें प्रतिष्ठ आचार्य अभिषेक भैया और अंकित भैया अपनी मधुर आवाज में संचालन करते हैं उसके पश्चात 9 बजे महाराज के श्री मुख से प्रवचन का वाचन किया जा रहा है जिससे उपस्थित समाज बंधु श्रद्धा के साथ श्रवण कर रहे हैं। पाथ प्रक्षालन और शास्त्र भेट करने का धर्म प्रेमी बंधु को सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। महाराज श्री अपनी धर्म देशना से बताते हैं कि व्यक्ति को अपने जीवन में धर्म कार्य करते रहना चाहिए।
सकल दिगंबर जैन समाज हदाईपुर ने आवाहन किया है कि 24 दिसंबर रविवार को महाराज श्री का पिछी परिवर्तन है सभी समाज बंधु अधिक संख्या में नसिया जी में उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

Related Articles

Back to top button