मध्य प्रदेशहेल्थ

महामाया चौक पर होगा नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक

रायसेन । विदिशा जिले में बीते कई वर्षों से सभी का नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बनाकर देने वाले समाजसेवी विकास पचौरी आगामी गुरुवार 29 तारीख को रायसेन के महामाया चौक पर सभी का नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बनाकर देंगे यह सेवा सुबह 10 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5 बजे तक तक जारी रहेगी एवं बच्चों सहित सभी उम्र के महिला पुरुषों का बिल्कुल नि:शुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके उन्हें परिचय कार्ड बनकर दिया जावेगा। ब्लड ग्रुप चेक करने के लिए किसी भी डॉक्यूमेंट को लाने की जरूरत नहीं है।
विकास पचौरी ने रायसेन के सभी सामाजिक संगठनों से अपील की है कि मानव सेवा के इस कार्य में सहयोग करें उल्लेखनीय है कि विकास पचौरी बीते वर्षों में ढाई लाख से अधिक व्यक्तियों का निशुल्क ब्लड ग्रुप चेक करके परिचय कार्ड बना कर दे चुके हैं और इसका विश्व रिकॉर्ड भी कायम हुआ है इसके साथ ही विकास पचौरी निःशुल्क शव बाहन चलकर अभी तक 5500 से अधिक पार्थिव शरीरों की निशुल्क अंतिम सेवा कर चुके हैं ।

Related Articles

Back to top button