मध्य प्रदेश

विधायक थाने के सामने बैठे धरने पर, पुलिस पर आरोपितों ने आरोपितों को फंसाने का आरोप लगाया

रिपोर्टर : मधुर राय
रायसेन । रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के विधायक देवेंद्र पटेल ने समर्थकों के साथ बरेली थाने के सामने किया धरना प्रदर्शन किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गलत लोगो को मुलजिम बनाने के विरोध में थाने में किया विरोध पुलिस की समझाइश पर विधायक हटे, हालांकि पुलिस ने पोकलेन जलाने वाले आरोपियों को न्यायलय पेश किया जहां से सभी चारो आरोपियों को जेल भेज दिया गया । विधायक के समर्थकों ने पुलिस के साथ न्यायालय जा रहे मुल्जिमो कि गाड़ी को रोकने की कोशिश की पुलिस ने कहा यह गलत तरीका है इससे अपराधियो को बल मिलेगा ।
दरअसल 8 जून को बगलवाड़ा रोड बना रहे ठेकेदार के निर्माणधीन प्लांट पर अज्ञात लोगों ने पोकलेन मशीन में आग लगा दी कट्टे से हबाई फायर भी किये और ठेकेदार के आदमियों को धमकाया जो डरकर भाग गए। बरेली पुलिस ने ततपरता दिखाते हुए 5 आरोपी तथ्यों के आधार पर बनाये गए जिनमे 4 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिए इन्ही चार लोगों की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे विधायक देवेंद्र पटेल और पुलिस पर वास्तविक आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे है। जबकि पुलिस का कहना है पूरी जांच करने के बाद ही हमने तथ्यों के आधार पर आरोपी बनाए है ।

Related Articles

Back to top button