मध्य प्रदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में जिला स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सरस्वती विद्या मंदिर विवेकानंदपुरम में विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त की योजना अनुसार जिला स्तरीय विज्ञान एवं वैदिक गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच, पत्र वाचन, विज्ञान प्रदर्श, प्रयोग आदि विधाओं में रायसेन जिले के समस्त विद्यालयों के 120 भैया बहिन शामिल हुए जिनमें 54 भैया बहिनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर प्रदीप शर्मा शिक्षक, वीरेंद्र यादव, कमलेश शास्त्री, पुरुषोत्तम ठाकुर, नारायणसिंह, अजय सिंह, रोबिन, अतुल कुमार, दीपेंद्र सिंह, विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे।
साथ ही विद्यालय में कृष्ण स्वरूप सजा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे भैया बहनों द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गई तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए छोटे-छोटे भैया बहन राधा और कृष्ण के स्वरूप में आकर्षण का केंद्र रहे ।

Related Articles

Back to top button