महाविद्यालय में मनाया गया हिन्दी दिवस पखवाड़ा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में बड़े हर्ष उल्लास पूर्वक ‘हिंदी दिवस मनाया गया | इसका संचालन एवं मार्गदर्शन से स्वयं हिंदी की सहायक प्राध्यापिका एवं प्राचार्य डॉ.आरती धुर्वे द्वारा बहुत ही सरल व सहज ढंग से सभी उपस्थित गणों के मध्य प्रस्तुत किया गया | इसमें इन्होंने मातृभाषा, राजभाषा व राष्ट्रभाषा के उद्गम विस्तार महत्व को बताकर सबको नई जानकारी देकर आश्चर्यचकित कर दिया | साथ ही राष्ट्रभाषा के सम्मान में चंद लाइने प्रस्तुत कि ” हिन्द में हिंदी का नाम हो , राज्य भाषा में काम हो , सारे जगत में सरल बोली है हिंदी, इस पर है हमें अभियान राष्ट्रभाषा का हमेशा सम्मान करें |
जिसे सुनकर सभी श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट से हाॅल गूंज उठा | साथ ही सभी शिक्षकों और छात्र- छात्राओं ने प्राचार्य डॉ आरती धुर्वे (सहायक प्राध्यापक हिंदी ) को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में बधाई दी | इस कार्यक्रम में महाविद्यालयीन स्टॉफ डॉ. अरूणादास, डॉ.जयश्री शुक्ला, डॉ. नीमा सिंह, डॉ. आशीष पांडे, डॉ. जयप्रकाश अवस्थी, रहवर रजा मंसूरी, श्रीमती सोनम साहू, राजाराम सूर्यवंशी, एवं ईश्वरदीन चौधरी के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही |



