मध्य प्रदेश

महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में उमड़ी भीड भक्तों ने किया शिव अभिषेक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शनिवार को शिवालय मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर शंकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। महाशिवरात्रि को लेकर सभी मंदिरों मैं शिव भक्तों की उपस्थिति में माहौल को भक्तिमय बना दिया। बेलपत्र, धतूरा,आम्र मंजरी, मंदार, पुष्प, जल वा दूध का अभिषेक करने के लिए बाबा भोलेनाथ के दरवार में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। नगर से 15 किलोमीटर दूर नीलकंठेश्वर धाम पर भक्तों की मंदिर के सामने लंबी लंबी लाइन लगी रही मंदिर परिसर के आसपास मेले जैसा माहौल दिखाई दिया। सुल्तानगंज क्षेत्र के मरभटुआ मंदिर पर भी काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही मंदिर समिति द्वारा तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया है। वही नगर के शिवालय मंदिर, रामनगर, दशहरा मैदान, मंदिर टेकरी, त्रिवेणी मंदिर सहित नगर के सभी मंदिरों पर बड़ी संख्या मैं भक्तगण भगवान शिव पार्वती जी की पूजा करने परिवार के साथ पहुंचे। नगर से पाँच किलोमीटर दूर कोलुघाट मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही।
दिन भर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ता रहा सभी शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कई ग्रामों में गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया और भजन कीर्तन का दौर चलता रहा। वही शाम 7 बजे झिरिया मंदिर से विभिन्न मार्गों से होती हुई भगवान शिव की बारात हृदय स्थल शिवालय मंदिर पहुंची जहाँ भगवान शिव पार्वती जी का विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भगवान शिव के भक्त गण शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button