क्राइम

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान पैसो से भरा बैग हुआ पार, घटना सीसीटीवी में कैद

ग्रामीण क्षेत्र थाना गोसलपुर की घटना, देर रात हुई इस घटना को लेकर तरह तरह चर्चा
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शुरू की जांच पडताल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र गोसलपुर में बीती रात हुई घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा से सोनी परिवार आश्चर्य चकित हैं।
गोसलपुर थाना क्षेत्र से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि शनिवार की रात्रि 11बजे के दौरान हम लोग मैरिज गार्डन एनएच 30 नेशनल हाईवे सड़क मार्ग स्थित में मागलिक उत्सव लागुन का कार्यक्रम व पार्टी का आयोजन चल रहा था। उसी बीच काले रंग के बैग में रखे पैसे से भरा हुआ बैग वहा से गोल हो गया।
सोनी परिवार का चल रहा था आयोजन, गोसलपुर क्षेत्र निवासी प्रभा सोनी पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे का लगुन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हम लोग मैरिज गार्डन में शहडोल जिले के धनपुरी क्षेत्र से आए हुए लड़की पक्ष ने मिलकर ये कार्यक्रम आयोजित किया। शनिवार की रात्रि लगभग 11 बजे के दौरान जब सभी मांगलिक कार्यक्रम में व्यस्त थे तभी वहा पर रखे हुए काले रंग का बैग में 16 लाख रुपए के साथ अन्य सामान बैग समेत लेकर भाग गया।
मांगलिक कार्यक्रम के इस आयोजन के दौरान हुई ये घटना की चर्चा पूरे गोसलपुर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
पीड़ित व्यक्ति ने दर्ज कराई शिकायत – गोसलपुर क्षेत्र के हम लोग मैरिज गार्डन में हुई बीती रात पैसों से भरे बैग के लापता होने पर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
गोसलपुर पुलिस ने लगी सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य जगह के लगे कैमरों में अज्ञात व्यक्ति की खोजबीन करने में।
जल्द ही गिरप्तार हो सकता है।

Related Articles

Back to top button