रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रायसेन जिले की देवरी से 2 किलोमीटर दूर रामपुरा रोड पर स्थित मां रेवा वेयरहाउस में बुधवार को मूंग तुलाई का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे मां रेवा वेयरहाउस के संचालक सुनील कुमार रघुवंशी ने किसानों का मीठा मुंह कराकर तुलाई का शुभारंभ किया।
किसानों के लिए वेयरहाउस में बैठने की व्यवस्था की गई एवं अपने वेयरहाउस को सर्व सुविधा युक्त बनाया जिससे कि किसानों को वाहन लगाने ले जाने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो सके।
किसानों के वाहनों की पार्किंग का इंतजाम किया गया किसानों के चाय पान की व्यवस्था वेयरहाउस संचालक सुनील रघुवंशी द्वारा की गई। सुनील रघुवंशी स्वयं किसान पुत्र है उन्होंने बताया किसान अपनी फसल को कितनी मेहनत से बनाता है में स्वयं किसान हूं
इसलिए मैं चाह रहा हूं मेरे किसान भाइयों को ज्यादा से ज्यादा सहूलियत दे सकूं।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा से बात की वह स्वयं की मूंग तुलाई करवाने आए थे उन्होंने बताया हमें किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही किसान भी अपना गल्ला साफ स्वच्छ लेकर आ रहे हैं और किसानों को वेयर हाउस में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो रही और जो सुविधाएं वेयर हाउस संचालक सुनील रघुवंशी द्वारा दी जा रही है हम उनको धन्यवाद करते हैं।



