मध्य प्रदेश

नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्षों के सम्मेलन में शामिल हुए संदीप लोधी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के साथ निवास कार्यालय समत्व भवन स्थित सभागार में प्रदेश की विभिन्न नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों ने भेंट की । जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी मुलाकात कर नगर के विकास कार्यों की जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए शहर विकास के कई मसोदो पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बेगमगंज शहर के विकास के लिए किसी प्रकार की राशि की कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। उन्होंने लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन की जानकारी भी ली वही सीखो कमाओ योजना में अधिक युवाओं को भाग लेने के लिए नगर पालिका द्वारा क्या प्रयास किए जा रहे हैं उसमें और अधिक प्रयास करने के लिए टिप्स दिए।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष कल्याण संघ का गठन भी किया गया और सभी अध्यक्षों का स्वागत सम्मान मुख्यमंत्री निवास पर किया गया।

Related Articles

Back to top button