मध्य प्रदेश
मां शारदा सीबीएसई स्कूल में आज मनाई जाएगी जन्माष्टमी
सिलवानी। गुरुवार को जन्माष्टमी पर्व आज पूरे नगर एवं क्षेत्र में उत्साह से मनाया जायेगा, इस क्रम में नगर के मां शारदा सीबीएसई स्कूल में भी जन्माष्टमी नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा जन्माष्टमी उमंग और उत्साह से मनाई जाएगी। मां शारदा विद्यालय की वॉइस प्रिंसिपल सोनल रघुवंशी ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हमारे विद्यालय में कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें सर्वप्रथम श्री कृष्णा रुक्मणी विवाह का नाटकीय मंचन होगा इसके पश्चात भगवान श्री कृष्ण एवं राधा जी कि सुंदर झांकी नन्हे नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सजाई जाएगी उसके पश्चात अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता रखी जाएगी।



