मध्य प्रदेश
वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल उत्साह उमंग से मनाए गयी जन्माष्टमी
सिलवानी । जन्माष्टमी पर्व गुरूवार को पूरे क्षेत्र में उत्साह से मनाने की तैयारी की जा रही है। इससे एक दिन पूर्व बुधवार को नगर के वंशज ग्लोबल हाइट्स स्कूल में जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण और राधा जी के परिधानों में इस त्योहार को मनाया। बच्चों ने मटकी फोड़ी और फूल बरसाए। वंशज ग्लोबल हाइट्स में शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति के प्रत्येक त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। स्कूल के डायरेक्टर जलज राय ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बारे में बच्चों को बड़े रोचक ढंग से बताया ।



