माता वैष्णो देवी यात्रा का 26 वॉ वर्ष, 45 सदस्यों का जत्था रवाना
श्री हिंदू उत्सव समिति ने तिलक लगाकर एवं फूल माला पहनाकर किया रवाना।
रायसेन। नगर के श्री हनुमान मंदिर पाटनदेव से शनिवार को माता वैष्णो देवी यात्रा पर 45 सदस्यों का जत्था रवाना हुए। श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने तिलक लगाकर एवं फूल माला पहनाकर माता के भक्तों को रवाना विदा किया । माता वैष्णो देवी यात्रा का यह 26 वॉ वर्ष है सन 1997 से लगातार माता वैष्णो देवी यात्रा निरंतर जारी है इस वर्ष माता वैष्णो देवी यात्रा के इस जत्था में लगभग 40 यात्री सम्मिलित है। रायसेन से बस द्वारा विदिशा रेलवे स्टेशन पहुचा एवं विदिशा रेलवे स्टेशन से मालवा एक्सप्रेस से कटरा के लिए रवाना हुआ। इस वार मात्रा वैष्णो देवी के भक्तों का यह जत्था 22 अगस्त दिन सोमवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन लाभ प्राप्त करेंगा एवं माता वैष्णो रानी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगा । इस यात्री जत्था में महिला पुरुष सहित बच्चे युवा सामिल है।
माता वैष्णो देवी यात्रा भक्तों में तिलक शाक्या पत्रकार, खुमान सिंह कुशवाह, ठाकुर कुशवाह, जितेन्द्र कुशवाह, वीरु कुशवाह, राजू कुशवाह, संदीप कुशवाह, सुनीता शाक्या, किरण कुशवाहा, तुलसा बाई कुशवाहा, आदि सामिल है। श्री हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी राधेश्याम सराठे, कंछेदी चक्रवर्ती ने तिलक लगाकर विदा किया।



