क्राइम

जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर थाना क्षेत्र में घूम रहा शातिर बदमाश सत्तू को पुलिस ने दबोचा

रिपोर्टेंर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपियों की धरपकड की जा रही है। इसी क्रम में जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले एक आरोपी को उमरियापान पुलिस ने गिरफ्तार किया है । पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा जिले में गुण्डा बदमाश की चैकिंग कर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 29 मई को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जिला बदर आदेश पारित बदमाश सत्तू उर्फ सत्यकुमार कांछी पिता जगदीश कांछी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टोला थाना उमरियापान को पुलिस टीम ने ग्राम टोला के पास पकड़ा ।
पकड़े गये व्यक्ति का नाम पूछने पर उसने अपना नाम सत्तू उर्फ सत्यकुमार कांछी पिता जगदीश कांछी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम टोला थाना उमरियापान का होना बताया । जिला बदर आदेश का उल्लघन कर कटनी जिले में आने औचित्य के बारे में पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी ।
अनावेदक सत्तू उर्फ सत्यकुमार कांछी ने जिला दण्डाधिकारी न्यायालय कटनी के जिला बदर आदेश का उल्लंघन करना पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर अनावेदक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।

Related Articles

Back to top button