भाजपा सरकार की कुनीति के कारण जनता पर जो अत्याचार हो रहा है उसके विरुद्ध हम आवाज उठा रहे हैं – हर्ष यादव

जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भरा जोश
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया जिसमें दमोह शहर, ग्रामीण, ब्लाक, मंडलम, सेक्टर, सभी मोर्चों प्रकोष्ठ, विभागों के पदाधिकारि बैठक में उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि आगामी 16 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा जिसमें प्रदेश के विभिन्न कोनों से कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे इसी संबंध में जिला कांग्रेस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई है हम सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे अत्याचार अनाचार के विरुद्ध आवाज बुलंद करने का कार्य सदैव करते रहे हैं आज भी किसान, महिला युवा और अन्य सभी वर्गों पर भाजपा सरकार की कुनीति के कारण जनता पर जो अत्याचार हो रहा है उसके विरुद्ध हम आवाज उठा रहे हैं और इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस द्वारा विधानसभा घेराव किया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रत्नचंद जैन पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज सभी मोर्चा प्रकोष्ठों पदाधिकारी की संयुक्त बैठक में बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई है और आगामी समय में बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन का विस्तार किया जाएगा बैठक मे मध्य प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं दमोह जिला के प्रभारी हर्ष यादव, जिलाध्यक्ष रतन चंद जैन, पूर्व विधायक अजय टंडन, पंडित मनु मिश्रा, संजय चौरसिया नितिन मिश्रा, पप्पू कसोटिया, दिनेश रैकवार, रफीक, मिक्की चंदेल, रमेश राठौर, राजा, राजू, डीपी पटेल, विजय बहादुर भूपेंद्र, अमर, अभिषेक, प्रदीप पटेल, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, कमला निषाद, सन्ध्या नायक, आशीष पटेल रामकुमार, मानक पटेल, परम यादव, कन्छेदी पटेल, अरूण मिश्रा, साधु उपाध्याय, रोहन पाठक, भीकम लोधी, डॉ सुनील, अमर सिंह, वीर सिंह, श्याम सुंदर, नरेन्द्र पटेल, केके वर्मा सहित सैकड़ों कॉग्रेस के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। उक्त जानकारी कांग्रेस कार्यालय प्रभारी आशीष पटेल ने दी।



