मध्य प्रदेशहेल्थ

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्देश्य है कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, मानसिक बीमारी से जुड़े कलंक को कम करना, मदद मांगने वाले व्यवहार और भावनात्मक कल्याण प्रथाओं को बढ़ावा देना और व्यक्तिगत शिक्षा और आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से आत्महत्या को रोकना।
संगत संस्था रायसेन द्वारा सिविल अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मानसिक स्वास्थ्य को कैसे स्वस्थ्य रखें इस बारे में महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही डिप्रेशन से कैसे बचा जा सकता है और यदि कोई डिप्रेशन से जूझ रहा है तो क्या उपचार ले सकते है इस बारे में विस्तार से बताया।
इस अवसर पर संगत संस्था के जिला समन्वयक प्रशांत शर्मा, हेड सुपरवाइजर गौरीशंकर द्विवेदी, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button