मध्य प्रदेश

ट्रक और ट्रैवलर की सीधी भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, अन्य गंभीर हालत में किये गए रैफर

इसी बीच एक सफेद रंग की कार भी आकर क्षतिग्रस्त वाहनों से टकराई, लेकिन उसमे सभी लोग सुरक्षित बताए गए
ट्रक का नंबर एमपी 20 जेड एल 9105
ट्रेवलर क्रमांक एपी 29 डब्लू 1525

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले से 50 किलोमीटर की दूरी नेशनल हाईवे 30 सिहोरा के समीप ग्राम मोहला बरगी सड़क मार्ग नहर के पास मंगलवार की सुबह सुबह जबलपुर -प्रयागराज नेशनल हाईवे पर ट्रक ने ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इसके बाद सामने से आ रही कार दोनों गाड़ियों से जा टकराई। हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिसमे दो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था।

नवीनाचार्य 51 वर्ष, बालकृष्ण 63 वर्ष,
मृतकों के नाम राजू 60 वर्ष, बी संतोष 48 वर्ष, जी आनंद, शशि, मल्लेश, रवि, प्रसाद है।
कई लोग ट्रैवलर में फंसे हुए हैं। पुलिस ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू में लगीं थीं। इस घटना को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए थे। घटना की जानकारी में जब हमारी मीडिया की टीम ने घटना स्थल पहुंच कर देखा तो पाया कि सीमेंट से भरा ट्रक जबलपुर से कटनी की तरफ जा रहा था। ट्रक रॉन्ग साइड पर चल रहा था, ओवरटेक करने के दौरान ट्रैवलर टकरा गया। ट्रैवलर के आगे का हिस्सा ट्रक के नीचे घुस गया। ट्रक और ट्रैवलर की टक्कर के बाद सामने से आ रही है सफेद रंग की कार भी इसकी चपेट में गई। एयरबैग खुलने से सभी लोग सुरक्षित निकल गए। ये कार सवार लोग हैदराबाद के रहने वाले बताए गए हैं जो कि प्रयागराज से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल से अभी तक पुलिस ने 7 शव निकाल लिए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने का अनुमान है। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज और सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। घटना के तुरंत बाद जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंच गए थे। साथ ही उन्होंने शासकीय सिविल अस्पताल में जाकर घायलों का हाल चाल जाना और मृतकों का पोस्टमार्टम के साथ उचित व्यवस्था कराई।
सूर्यकान्त शर्मा एडिशन एसपी का कहना है कि इन मृतकों की पहचान कर ली गई है ये सभी मृतक आंध्रप्रदेश के रहने वाले हैं । इनके साथ हुई दुर्घटना का स्पष्ट कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button