मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में हितग्राहियों ने लाभ लेने दिया आवेदन

सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत हितग्राहियों ने शिविर में पहुंच कर शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने आवेदन दिया।
मुख्यमंत्री जनसेवा कार्यक्रम के तहत शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ लेने गरीब हितग्राही शिविर में पहुंचकर 100 से अधिक आवेदन फार्म जमा किये गए। जानकारी के अनुसार हितग्राहियों ने आवेदन फार्म शिविर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण 25, वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा, निराश्रित पेंशन 5, प्रधानमंत्री आवास योजना 24, राशन पात्रता पर्ची 4, नए राशन कार्ड 4, समग्र परिवार आईडी 3, संबल 6,आयुष्मान 4, प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के 4, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के 10, कूप निर्माण 5, तालाब निर्माण 3, राशन पर्ची में नाम जुड़वाना 2, राजस्व 2 के हितग्राहियों ने शिविर में पहुंचकर मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी योजना का लाभ लेने आवेदन फार्म जमा किया।
ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव ने बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ मंदिर और सार्वजनिक स्थानों सड़को एवं नालियों की साफ सफाई की।
बाबूलाल शर्मा, अतर सिंह आदिवासी, हरप्रसाद आदिवासी, भगवान सिंह पाल, कमल पाल, देवीशरण अहिरवार, रामदयाल आदिवासी, मोहनसिंह पाल, जितेंद्र यादव, हेमंत धाकड़, रूपेशकुमार जैन, प्रसन्न शर्मा, अमरसिंह आदिवासी, नोडल अधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव इंजीनियर, सचिव श्रीमती मेघा अहिरवार, रोजगार सहायक मितेश कुमार जैन, सीताराम रघुवंशी शिक्षक, सत्तार खान, संतोष कुमार आदिवासी पूर्व सरपंच आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button