मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत नगर परिषद ने स्वीकृत पत्र वितरण किए

सिलवानी । मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम नगर परिषद कार्यालय में गुरुवार को आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान जोकि 17 सितंबर से 31 अक्टूबर 2022 तक चला गया था जिसमें निकाय द्वारा नगरीय क्षेत्र के समस्त 15 वार्डों में शिविर लगाकर कार्यक्रमों का आयोजन किया था। शिविरों के आयोजन में नगर परिषद सिलवानी को पेंशन योजना, आयुष्मान योजना, स्ट्रीट वेंडर, पीएम स्वनिधि, श्रमिक संनिर्माण कर्मकार मंडल, संबल योजना तथा उज्ज्वला योजना गैस कनेक्शन आदि के कुल 3077 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनकी जांच उपरांत नगर परिषद द्वारा 2501 हितग्राहियों के आवेदन पात्रता के मापदंड पूर्ण होने पर स्वीकृत किए थे । नगर परिषद सिलवानी द्वारा नगर परिषद के हाल में आयोजित जनसेवा अभियान के हितलाभ वितरण कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, सिलवानी नगर परिषद अध्यक्ष रेशू जैन एवं परिषद के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि द्वारा योजना अनुसार पात्र पाए गए हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इन में 68 आयुष्मान कार्ड वितरण, 3 कर्मकार मंडल पंजीयन वितरण, 6 पीएम स्वनिधि 50,000 हजार लोन के स्वीकृत पत्र एवं 13 वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत पत्र वितरण किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष रेशु जैन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आओ बनायें स्वर्णिम मध्यप्रदेश का संकल्प लिया है। विकास की मुख्य धारा से समाज को जोड़ने के लिए केन्द्र और राज्य शासन की अनेक हितग्राही मूलक योजनायें संचालित हैं। जिनमें आम और जरूरतमंद लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर हम विकास को जन भागीदारी और समुदाय भागीदारी आधारित बना सकते हैं। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सिर्फ शासकीय प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं। समुदाय की भी सक्रिय और सकारात्मक भूमिका आवश्यक है।
योजना शाखा प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता सहित नगर परिषद के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र रघुवंशी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार नगर परिषद सीएमओ सूनील जैन व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button