मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का खंड स्तरीय शिविर उमरियापान मे शनिवार को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से खंड स्तरीय शिविर का आयोजन चौरसिया मंगल भवन उमरियापान में किया किया जा रहा है। सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने शासन ने 17 सितंबर 2022 से 31 अक्टूबर 2022 तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान कार्यक्रम का क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन की विभिन्न योजनाएं स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्त पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, सामग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहु विकलांग बौद्धिक दिव्यांग के लिए आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता, दिव्यांग छात्रवृत्ति, निशक्त विवाह प्रोत्साहन, उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, जीवन निर्वाह भत्ता, चिकित्सक की अनुशंसा से नि:शुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत भवन संनिर्माण श्रमिकों का पंजीयन आदि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं का लाभ दिलाए जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत शिविर का आयोजन चौरसिया मंगल भवन उमरिया पान में रखा गया है जिसमें पात्र हितग्राही योजना का लाभ लेने आवेदन कर सकते हैं। सचिव सतीश गौतम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर घर जाकर सर्वे कार्य रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, आशा कार्यकर्ता कांता मिश्रा, नेमचंद दाहिया आदि पंचायत कर्मियों द्वारा घर घर सर्वे कार्य किया जा रहा है।



