मानस जागृति मंडल देवरी का प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा पर विशेष कार्यक्रम

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । मानस जागृति मंडल देवरी विगत 25 वर्षों से साप्ताहिक मानस गोष्ठी का आयोजन निरंतर होता चला आ रहा है जिसमें विधि पर पांच दोहों का पाठ किया जाता है। पाठ के उपरांत वक्ताओं द्वारा चिंतन रखा जाता है 22 जनवरी को अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य दिव्य नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 22 जनवरी को मानस जागृति मंडल का 25 वर्ष का कार्यक्रम अब तक का 1392वा कार्यक्रम अनिल हडा बाजार मोहल्ला के निवास पर आयोजित होगा। जिसमें बालकांड के दोहा क्रमांक 190 से 195 तक पाठ किया जाएगा इसके तदुपरांत वक्ताओं द्वारा चिंतन प्रस्तुत किया जाएगा। लगभग 10 वक्ता अपना चिंतन प्रस्तुत करेंगे। मानस जागृति मंडल देवरी के द्वारा प्रसंग एवं ग्रंथ विशेष चिंतन की श्रृंखला रखी गई है जिसमें विनय पत्रिका, श्री राम के जन्म का कारण, मानस की उपादेयता, कवितावली, प्रभु श्री राम आज प्रासंगिक क्यों है, मानस का पाठ क्यों आवश्यक है, रामधुन का महत्व, मानस मंडल का महत्व समीक्षा के साथ वाघ यंत्रों द्वारा भजन रखा गया है। वक्ताओं द्वारा जो चिंतन रखा जाता है वह शास्त्रोक्त प्रमाणित होता है चिंतन सरल एवं आध्यात्मिक स्तर से रखे जाते हैं जिसमें श्री रामचरित मानस उनके रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज के अन्य ग्रंथों का निचोड़ होता है प्रसंग वश वेद, पुराण, गीता, उपनिषद एवं हिंदी साहित्य के काव्य साहित्य से भी वक्ता अपना चिंतन प्रस्तुत करते हैं। जबकि कार्यक्रम का संचालन जेपी रघु शिक्षक तथा आभार भगवान सिंह धाकड़ शिक्षक द्वारा किया जाएगा। मानस जागृति मंडल देवरी ने सभी धर्म प्रेमी महानुभावों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी को मंडल द्वारा आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में आयोजक ने सभी श्रद्धालुओ को सादर आमंत्रित किया है।



