धार्मिकमध्य प्रदेश

मुनि संघ ने किया गमन, पहुंचेंगे नन्ही देवरी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । चौमासा के बाद नगर से आचार्य विद्यासागर जी के परम शिष्य समता सागर, मुनि महा सागर, मुनि निष्कंप सागर और निश्चय सागर का गमन हुआ जो कि नन्ही देवरी के पहुंचेगे, वहां पर पंचकल्याणक कार्यक्रम आयोजित होना है। गमन करते समय हदाईपुर से परसोरा, मंदिर पिपरिया, पिपलिया पाठक पहुंचे जहां पर श्रद्धालुओं ने भक्ति पूर्वक पावप्रक्षालन किया जिसमें ग्राम के समस्त जन समुदाय ने आशीर्वाद लेकर धार्मिक लाभ लिया जिसमें मुख्य रुप से विजय पटेल, शिवनारायण पटेल, काशीराम गौर, अभिषेक गौर, पहलाद गौर ने ग्रामीणों के साथ jपावप्रक्षालन और आरती की और महाराज श्री से आशीर्वाद लेकर गांव नगर एवं प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
यहां से मुनि संघ ने पुन: गमन किया रात्रि विश्राम तिनसुआ मैं किया सुबह गमन कर सुल्तानगंज पहुंचे वहां पर भारी संख्या में लोगों ने आगवानी की और आहार चर्या के बाद फिर गमन हुआ जो कि टड़ा से 2 किलोमीटर पहले खेरी में रात्रि विश्राम किया गया।

Related Articles

Back to top button