मध्य प्रदेश

कलेक्टर के आदेश का अधिकारी नहीं कर रहे पालन, ढीमरखेड़ा ग्राम में रिकॉर्ड दुरस्त का मामला

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में राजस्व संबंधी समस्याओं के निराकरण को लेकर कलेक्टर अवि प्रसाद के द्वारा आमजन को सुगमता के साथ शासन की योजनाओं के लाभ को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है l राजस्व संबंधी मामले में कलेक्टर के द्वारा 5 जनवरी को पत्र क्रमांक 03 / भू अभिलेख / भूस्थापना के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर सात दिवस के अंदर रिकॉर्ड सुधार करने निर्देशित किया गया था l लेकिन कलेक्टर के आदेश के बावजूद महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रतिनिधि सुरेंद्र तिवारी के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी ढीमरखेड़ा के समक्ष पूर्व में अपील प्रस्तुत कर विधिवत सुनवाई होने के बाद 10 दिसंबर 2022 को अंतिम आदेश पारित कर तहसीलदार को रिकॉर्ड नक्शा सुधार करने का आदेश पारित किया गया था जिसका पालन तहसीलदार और पटवारी के द्वारा रिकॉर्ड सुधार नक्शा सुधार ना कर अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही l जबकि उक्त मामले में कलेक्टर के द्वारा भी आदेश जारी कर दिए हैं l

Related Articles

Back to top button