योग क्लब प्रतियोगिता का आयोजन

विकास खंड के हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल शिक्षकों ने लिया भाग
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के सीएम राइज स्कूल में क्षेत्र के हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल के शिक्षकों का एक दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया जिसमें, योग के लाभ के बारे मैं समिति के अध्यक्ष संतोष कंडया ने विस्तार से बताया। उन्होंने योग के प्रचार प्रसार के लिए हर प्रकार से सहयोग करने का भी आश्वासन दिया इससे पूर्व मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण शुरू हुआ, प्रशिक्षण के दौरान सभी योग प्रशिक्षुकों ने अपने- अपने विचार रखे ब्लॉक योग प्रभारी दर्शन सिंह ठाकुर ने योग के महत्व एवं आवश्यकता पर प्रकाश डाला बच्चों को योग प्रतियोगिता कितनी महत्वपूर्ण है इसके लिए योग प्रतियोगिता योग क्लब के माध्यम से कराई जाए। योग प्रतियोगिता कितने प्रकार की होती है, जैसे प्रशासनिक प्रतियोगिता, शाला योग प्रतियोगिता बाल रंग योग, योग ओलमियाद प्रतियोगिता आर्टिस्टिक योग प्रतियोगिता, रिदमिक योग प्रतियोगिता के संबद्ध मैं बताया मास्टर ट्रेनर संजय चौबे ने हर प्रतियोगिता के नियम एवं अंक विभाजन को भी विस्तार से बताया। योग प्रतियोगिता में विकासखंड बेगमगंज के हायर सेकेंडरी स्कूल एवं हाई स्कूल के 12 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्रतियोगिता मैं भाग लिया।
योग प्रशिक्षण शिविर प्राचार्य बीके चौहान ने सभी का अभिवादन किया।



