क्राइम

बुजुर्ग के साथ अड़ीबाजी और मारपीट, घटना स्थल पर पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । उदयपुरा में एक बुजुर्ग के साथ अड़ीबाजी और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है स्थानीय लोगो द्वारा उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुच गई ।
उदयपुरा थाना प्रभारी एमएल भाटी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 5 में रहने वाले कमलेश लोधी पिता मानसिंह लोधी उम्र 34 वर्ष निवासी उदयपुरा के द्वारा एक बुजुर्ग के साथ अड़ीबाजी मारपीट की गई जब पुलिस घटना स्थल पर पहुची तो पुलिस के साथ भी अभद्रता की गई ।
आरोपी को पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता से गिरफ्तार कर अप क्र 444/22 दर्ज किया धारा 294, 323, 327, 506 भादवि आरोपी कमलेश लोधी पिता मानसिंह लोधी उम्र 34 वर्ष वार्ड नं 5 उदयपुरा को न्यायालय पेश किया जिसे न्यायालय द्वारा जेल बरेली भेजा गया। उक्त आरोपी पूर्व जनपद अध्यक्ष कांतिबाई लोधी का छोटा पुत्र है ।

Related Articles

Back to top button